उज्जैन, 5 मई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ के दौरान गुरुवार को तेज आंधी के बीच हुई बारिश के दौरान कई पंडाल गिर गए। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 20 से ज्यादा घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार को पंचकोशी परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु एक पंडाल में आराम कर रहे थे, तभी तेज हवा चली और तेज बारिश के कारण पंडाल गिर गया। इस पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु थे, जो दब गए।
जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि पंडाल गिरने से 15 से 20 लोग घायल हुए हैं। एक महिला की मौत आसमानी बिजली गिरने से हुई है।
वहीं घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पंडाल के नीचे दो वाहन दबे हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। राहत और बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।
dharmpath.com dharmpath