भारत, पाकिस्तान बीच कैदियों की सूची का आदान-प्रदान

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान ने शुक्रवार को अपने-अपने उन नागरिकों की 2016 की सूची भेजी है, जो एक-दूसरे देशों की जेलों में कैद हैं।

विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है, “भारत और पाकिस्तान ने आज राजनायिक माध्यमों से नई दिल्ली और इस्लामाबाद में एकसाथ एक-दूसरे देशों के उन नागरिकों की सूची का आदान-प्रदान किया जो एक-दूसरे देशों की जेलों में बंद हैं। यह आदान-प्रदान भारत और पाकिस्तान के बीच वाणिज्यदूत संपर्क समझौते के प्रावधानों के तहत हुई।”

31 मई, 2008 को हुए इस समझौते के अनुसार, एक-दूसरे देशों की जेलों में बंद एक-दूसरे देशों के नागरिकों की सूची का अदान-प्रदान प्रत्येक वर्ष दो बार, यानी पहली जनवरी और पहली जुलाई को करना होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493