भारत-पाकिस्तान मिलकर आतंकवाद से लड़ें : मुफ्ती

श्रीनगर, 20 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने गुरुवार को भारत और पाकिस्तान से आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए साझा रणनीति बनाने का आग्रह किया।

श्रीनगर, 20 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने गुरुवार को भारत और पाकिस्तान से आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए साझा रणनीति बनाने का आग्रह किया।

मुफ्ती, राज्य के उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह के साथ सीमा से लगे उरी शहर गए और ‘अमन सेतु’ पर चहलकदमी की। यह पुल भारत और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को एक दूसरे से जोड़ता है।

मुफ्ती और सिंह की यह यात्रा उस वक्त हुई जब भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी हो रही है। इसमें बीते 10 दिन में 7 भारतीय मारे जा चुके हैं।

मुफ्ती ने संवाददाताओं से कहा, “यह (शांति) हकीकत है न कि वह जो पुंछ में नियंत्रण रेखा पर हो रहा है। भारत और पाकिस्तान में शांति चाहने वालों की संख्या उन लोगों से ज्यादा है जो माहौल खराब करना चाहते हैं।”

उन्होंने कहा, “सीमा पर जंग जैसे हालात तुरंत खत्म किए जाने चाहिए। भारत और पाकिस्तान को इस क्षेत्र में आतंकवाद से मिलकर लड़ने के लिए साझा रणनीति बनानी चाहिए।”

अमन सेतु का इस्तेमाल दोनों देशों के लोग अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए एक-दूसरे के यहां आने-जाने के लिए करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493