‘भारत-पाकिस्तान विरोधी ताकतों की साजिशें विफल होंगी’

इस्लामाबाद, 6 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने बुधवार को कहा कि कुछ भारत-पाक विरोधी ताकतें पठानकोट वायुसेना अड्डे जैसे हमलों के जरिये नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच वार्ता प्रक्रिया में खलल डालना चाहते हैं, लेकिन वे अपने नापाक इरादों में कभी सफल नहीं हो पाएंगे।

‘रेडियो पाकिस्तान’ की रिपोर्ट के अनुसार, आसिफ ने कहा कि भारतीय नेताओं ने पठानकोट वायुसेना अड्डे पर हुए हमले से संबंधित कोई भी आरोप इस्लामाबाद पर नहीं लगाए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी ने फोन पर बातचीत में कहा कि सौहार्दपूर्ण संबंध आतंकवादियों के लिए सबसे उपयुक्त प्रतिक्रिया है।

आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान स्वयं आतंकवादी हमले का पीड़ित है और वह इन आतंकवादियों के खिलाफ सफलतापूर्वक लड़ रहा है।

पंजाब के पठानकोट वायुसेना अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले में सुरक्षा बल के सात जवान शहीद हो गए। सुरक्षा बलों ने छह आतंकवादियों को मार गिराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493