म्यांमार में शुरू होगी पहली ट्राम सेवा

नेपेडा, 6 जनवरी (आईएएनएस)। म्यांमार में पहली बार ट्राम सेवा शुरू होने जा रही है। एक आधिकारिक रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्राम सेवा से लोगों को सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन मिलेगा और सड़कों पर जाम से भी छुटकारा मिलेगा।

150 सीटों वाली ट्राम रेल ‘स्ट्रैंड रोड’ रूट पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक दिन में 10 बार चलेगी।

ट्राम रेल लाइन 11 किमी लंबी होगी और तीन चरणों में इसे पूरा किया जाएगा, लेकिन प्रारंभ में केवल 6.44 किमी लंबा रूट ही शुरू किया जाएगा।

‘म्यांमार रेलवे’ और जापानी ‘वेस्ट कॉर्पोरेशन’ ने इस परियोजना के लिए जुलाई में करार किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493