इस्लामाबाद, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में भारत के निवर्तमान उच्चायुक्त टी.सी.ए. राघवन ने कहा कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में सुधार हो रहा है।
इस्लमाबाद में गुरुवार को एक विदाई भोज में राघवन ने कहा कि दोनों देशों के विदेश सचिवों की बैठक पर काम हो रहा है।
राघवन ने कहा कि भारत-पाक संबंधों में सुधार से क्षेत्र को कई परेशानियों से उबरने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के लोगों की भलाई के लिए भारत-पाक को तनाव कम करना होगा।
dharmpath.com dharmpath