आंध्र विधानसभा से वाईएसआर कांग्रेस के सभी विधायक निलंबित

हैदराबाद, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश विधानसभा से विपक्षी दल, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सभी विधायकों को शुक्रवार को कॉल मनी के मुद्दे पर सदन में हंगामा करने की वजह से निलंबित कर दिया गया। ये विधायक कॉल मनी रैकेट पर तत्काल चर्चा की मांग कर रहे थे।

विधानसभा अध्यक्ष कोडला शिवप्रसाद राव ने बी.आर.अंबेडकर पर विशेष चर्चा पूरी होने तक सदन में नेता प्रतिपक्ष वाई.एस.जगमोहन रेड्डी और 54 अन्य विधायकों को सदन से निलंबित कर दिया।

सदन में लगातार दूसरे दिन की कार्यवाही बाधित करने की वजह से विपक्षी दल के विधायकों को निलंबित किया गया। ये विधायक कॉल मनी के मुद्दे पर तत्काल चर्चा की मांग कर रहे थे।

सदन में विरोध कर रहे विपक्षी दल के विधायक अध्यक्ष के आसन तक पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। आंध्र प्रदेश के विधायी कार्यमंत्री वाई.रामकृष्णुडू ने विधायकों के निलंबन का प्रस्ताव पेश किया, जिसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया।

विपक्षी दल के विधायकों ने सदन से बाहर जाने से मना कर दिया और अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। इसके बाद मार्शल बुलाकर विधायकों को सदन से बाहर किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493