भारत-पाक के सैन्य अधिकारियों ने हॉटलाइन पर बात की

imagesनई दिल्ली- भारतीय एवं पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों देशों के बीच सीमा पर भारी गोलीबारी के मद्देनजर मंगलवार को हॉटलाइन पर बात की। इस गोलीबारी के दौरान दोनों ही देशों के नागरिक मारे गए हैं। सेना सूत्रों ने कहा, “यह कार्यात्मक डीजीएमओ (सैन्य अभियानों के महानिदेशक) स्तरीय वार्ता थी। ऐसी वार्ता सामान्य है।”

उल्लेखनीय है कि जम्मू एवं कश्मीर सीमा पर बसे लोगों को निशाना बनाकर बीते छह अक्टूबर से जारी पाकिस्तानी गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 62 लोग घायल हुए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय सीमा तथा नियंत्रण रेखा पर रविवार को रात भर शांति थी, लेकिन सोमवार दोपहर में पाकिस्तान ने फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसमें भारत की तरफ एक महिला घायल हो गई।

उधर, डॉन ऑनलाइन ने एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के हवाले से बताया, “पाकिस्तानी और भारतीय सेना के सैन्य संचालन निदेशकों (डीएमओ) ने आपस में हॉटलाइन पर बातचीत की।”

सीमा पर उपजे हालिया तनाव के बाद भारतीय और पाकिस्तानी सेना के बीच यह पहला संपर्क था।

एक मीडिया रपट के मुताबिक, पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्षों ने सीमा पर तनाव कम करने के उपायों पर बातचीच की।

भारतीय एवं पाकिस्तानी सैनिकों और सीमा रक्षकों ने बीते दिनों एक-दूसरे के क्षेत्रों में गोलीबारी की थी, जिससे दोनों तरफ कई आम नागरिकों की जानें गईं और सीमा पर बसे ग्रामीणों को घर छोड़कर अन्यत्र पलायन करना पड़ा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493