नई दिल्ली, 14 अक्टूबर-भारतीय रेल ने एक अप्रैल से 30 सितम्बर, 2014 तक की अवधि के दौरान 53.24 करोड़ टन माल की ढुलाई कर राजस्व अर्जित किया। पिछले वर्ष इसी अवधि में 51.10 करोड़ टन माल की ढुलाई की गई थी। इस प्रकार इस अवधि में माल ढुलाई में 4.20 प्रतिशत वृद्धि हुई है। रेल मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी बयान के अनुसार, सितम्बर 2014 के दौरान भारतीय रेलवे ने 8.67 करोड़ टन माल की ढुलाई कर राजस्व अर्जित किया था। रेलवे ने पिछले वर्ष इसी अवधि में 8.48 करोड़ टन माल की ढुलाई की थी।
dharmpath.com dharmpath