नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच शनिवार को फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप के ग्रुप मुकाबले को देखने के लिए लगभग 7000 लोग पहुंचे।
शाम चार बजे तक दर्शकों का आधिकारिक आंकड़ा 6412 रहा जबकि इसके अलावा 630 लोग ऐसे स्टेडियम में मौजूद रहे, जिनमें अलग-अलग तरह का एक्रीडेशन था।
भारत की महिला टीम में दर्शकों की संख्या के लिहाज से यह एक रिकार्ड है।
मीडिया संचालन से सम्बंधित आईसीसी से जुड़े लोगों का कहना था कि पांच बजे से छह बजे के बीच यह संख्या और अधिक हो सकती है क्योंकि लोग लगातार स्टेडियम का रुख कर रहे हैं।
इससे पहले इस मैदान पर 15 मार्च को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मैच खेला गया था, जिसे देखने वालों की संख्या 100 भी नहीं पहुंच पाई थी।
dharmpath.com dharmpath