भारत पेट्रोलियम का शुद्ध लाभ 30 फीसदी घटा

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। सरकारी तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने गुरुवार को कहा कि गत कारोबारी साल की चौथी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 30 फीसदी कम रहा।

कंपनी ने कहा कि आलोच्य तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 2,853 करोड़ रुपये का रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 4,068 करोड़ रुपये था।

इस दौरान कुल बिक्री 51,346 करोड़ रुपये की हुई, जो एक साल पहले समान अवधि में 74,736 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान कंपनी का रिफाइनिंग मार्जिन घटकर प्रति बैरल 3.62 डॉलर रह गया, जो एक साल पहले 4.33 डॉलर प्रति बैरल था।

कंपनी के बोर्ड ने प्रति शेयर 22.50 रुपये लाभांश देने की सिफारिश की है।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी के शेयर 2.57 फीसदी तेजी के साथ 817.25 रुपये पर बंद हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493