मप्र के पेंशनरों को भी 6 फीसदी महंगाई राहत

भोपाल, 28 मई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश सरकार ने कर्मचारियों की तरह पेंशनभोगियों को भी छह प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई राहत देने के आदेश जारी कर दिए हैं।

राज्य शासन द्वारा गुरुवार को जारी किए गए आदेश के मुताबिक, पेंशनरों को छह प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई राहत एक जनवरी, 2015 से स्वीकृत की गई है। इसे मिलाकर पेंशनरों को मिलने वाली महंगाई राहत कुल 113 प्रतिशत हो जाएगी। यह महंगाई राहत 80 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु के पेंशनरों को देय अतिरिक्त पेंशन पर भी देय होगी।

राज्य सरकार द्वारा मंजूर महंगाई राहत अधिवार्षिकी, सेवानिवृत्त, असमर्थता तथा क्षतिपूर्ति पेंशन पर देय होगी। परिवार पेंशन तथा असाधारण पेंशन प्राप्त करने वालों को भी यह लाभ मिलेगा।

राज्य सरकार ने पिछले दिनों ही कर्मचारियों को छह प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता देने का ऐलान किया था, जिससे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 113 प्रतिशत हो चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493