भारत पेट्रोलियम के शुद्ध लाभ में 119 प्रतिशत वृद्धि

मुंबई, 9 नवंबर (आईएएनएस)। सरकारी स्वामित्व वाली तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने सोमवार को कहा कि 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही में प्रभावी सकल रिफाइनिंग मार्जिन (जीआरएम) की मदद से कंपनी के शुद्ध लाभ में 119 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

बीपीसीएल ने दूसरी तिमाही में 1,018 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 464 करोड़ रुपये था।

बीपीसीएल को प्रति बैरल कच्चे तेल को ईंधन में बदलने पर 6.2 डॉलर की आमदनी हुई, जबकि पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में यह आय 2.36 डॉलर थी।

दूसरी तिमाही के दौरान राजस्व 25 प्रतिशत कम होकर 46,423 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी की कुल आय दूसरी तिमाही में 32 प्रतिशत बढ़कर 62,280.3 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी की कुल आय 47,160.1 करोड़ रुपये थी।

दूसरी तिमाही के दौरान अन्य आय 172 प्रतिशत बढ़कर 225 करोड़ रुपये से 686.5 करोड़ रुपये हो गई।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493