भारत फिर जीत गया : मोदी (लीड-1)

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शानदार प्रदर्शन के बाद गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘भारत फिर जीत गया।’

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शानदार प्रदर्शन के बाद गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘भारत फिर जीत गया।’

भाजपा फिर से सत्ता पर काबिज होने के लिए तैयार है। उन्होंने इस प्रदर्शन को ‘सबका विश्वास’ बताया।

मोदी ने यह भी कहा कि भारत के लोगों द्वारा एक मजबूत और समावेशी भारत का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने ट्वीट किया, “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास विजयी भारत। हम साथ बढ़ेंगे। साथ समृद्ध होंगे। साथ में हम एक मजबूत और समावेशी भारत का निर्माण करेंगे। भारत फिर जीत गया। हैशटैगविजयीभारत।”

गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिक बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखने की प्रबल संभावना के बीच उन्होंने यह टिप्पणी की। रुझानों के मुताबिक, 542 सीटों में से 301 सीटों पर भाजपा आगे है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493