भारत बंद : पंजाब के फगवाड़ा में हल्की झड़प

चंडीगढ़, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। आरक्षण के विरोध में मंगलवार को बुलाए गए एक दिवसीय ‘भारत बंद’ के दौरान पंजाब के व्यापारिक नगर फगवाड़ा में दो समूहों का आमना-सामना होने पर कुछ देर तनाव रहा लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति सामान्य हो गई।

भारत बंद के लिए दुकानें बंद करा रहे कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का सामना दलितों से होने पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

हिंदू संगठन आरक्षण नीति का विरोध कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार राज्य के फिरोजपुर में भी तनाव की कुछ खबरें आईं हैं।

पंजाब के कुछ छोटे कस्बों में ‘बंद’ के आह्वान के बाद दुकानें और अन्य व्यापारिक संस्थान बंद रहे।

बंद के लिए हालांकि किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। इसका प्रचार सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर हुआ था।

देश के सभी राज्यों की तुलना में पंजाब में सर्वाधिक दलित रहते हैं। राज्य की 2.8 करोड़ की जनसंख्या में 32 फीसदी दलित हैं।

दलित संगठनों द्वारा पिछले सप्ताह बुलाई गई हड़ताल के दौरान राज्य में शांति रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493