कुआलालंपुर, 21 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत सभी अन्वेषकों के बौद्धिक संपदा अधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
अपने चार दिवसीय मलेशिया और सिंगापुर की यात्रा के पहले दिन आसियान व्यापार एवं निवेश शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, “इस साल औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में पिछले साल के मुकाबले वृद्धि देखी गई है। हम भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।”
प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं आपको इसके लिए आश्वस्त करना चाहता हूं कि भारत सभी अन्वेषकों के बौद्धिक संपदा अधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।”
मोदी शनिवार को ही 13वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और रविवार को 10वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले हैं।
dharmpath.com dharmpath