नई दिल्ली, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने रविवार को जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी कस्बे में एक सैन्य शिविर पर आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि भारत इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।

अंसारी ने यहां एक बयान में कहा, “उड़ी हमले से मुझे गहरा धक्का लगा है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, मेरा मन और मेरी प्रार्थना उनके साथ है।”
उन्होंने कहा, “इस तरह के हमले हमारे क्षेत्र के एक खास देश द्वारा सीमा पार आतंकवाद के इस्तेमाल के परिणाम हैं। हम इस तरह के उकसावों से मुंहतोड़ तरीके से निपटेंगे।”
भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने रविवार सुबह उड़ी में सैन्य शिविर पर हमला कर दिया, जिसमें 17 सैनिक शहीद हो गए और कई अन्य घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने सभी चार हमलावरों को मार गिराया।
dharmpath.com dharmpath