भारत में अगले साल अप्रैल में खुलेगी एनबीए अकादमी

नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत में अगले साल अप्रैल में एनबीए अकादमी खोलने का फैसला किया है।

एनबीए के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में खुलने वाली इस अकादमी में देश भर के प्रतिभा सम्पन्न शीर्ष महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

एनबीए अकादमी इंडिया विश्व भर में एनबीए का पांचवां अकादमी होगा। यह पूरी तरह एनबीए द्वारा वित्तपोषित और अपने तरह का बिल्कुल अलग प्रशिक्षण संस्थान होगा।

इस महीने से एनबीए नेशनल स्काउटिंग प्रोग्राम शुरू कर रहा है, जिसके तहत 24 इलीट प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की खोज की जाएगी। ये सभी खिलाड़ी एनबीए अकादमी इंडिया में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे और इन्हें स्कॉलरशिप भी दिया जाएगा। इन खिलाड़ियों का चयन अगले साल फरवरी तक सम्पन्न कर लिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493