नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। पानी और स्वच्छता समस्याओं के समाधान के लिए काम करने वाली वैश्विक गैर-सरकारी संगठन ‘वी आर वाटर’ अब भारत में भी काम करेगी।
यह संगठन भारत को खुले में शौच से मुक्त कराने वाली परियोजना के साथ भारत में कदम रख रही है।
इस परियोजना का नाम ‘शौचालय अपना, बिटिया का सपना’ है, जिसका लक्ष्य भारतीय महिलाओं को बुनियादी स्वच्छता सुविधाएं प्रदान कराना है।
वी आर वाटर इस समय 18 देशों में 30 परियोजनाएं संचालित कर रहा है, जिससे करीब 4 लाख लोग जुड़े हुए हैं। संगठन ने 2010 में स्थापना के बाद सबसे पहली परियोजना ‘रोका’ शुरू की थी, जिसका लक्ष्य पूरी दुनिया में पानी की कमी के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान करना था।
‘रोका’ के प्रबंधन निदेश के. ई. रंगनाथन ने आईएएनएस को दिए बयान में कहा, “संगठन ने 18 देशों में अब तक 30 से अधिक सक्रिय परियोजनाओं के साथ 400,000 से अधिक लोगों के जीवन को बदलने में मदद की है और यह अब भी बढ़ रहा है।”
उन्होंने कहा कि ‘वी आर वाटर’ द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के जरिए अनंतपुर और कुर्नूल जिलों के 400 से अधिक गावों में 44,000 शौचालयों का निर्माण किया गया है।
dharmpath.com dharmpath