भारत में पहली बार पान मसाला थूकने पर चालान

अहमदाबाद, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने सार्वजनिक स्थान पर पान मसाला थूकने के लिए एक आदमी का चालान कर दिया। निगम का कहना है कि यह देश में अपनी तरह का पहला ऐसा मामला है।

एएमसी ने अहमदाबाद के पूर्वी उपनगर नारोदा के महेश कुमार का 100 रुपये का चालान काटा। महेश सरदार पटेल मूर्ति रोड के पास गुटखा थूकते हुए सीसीटीवी में कैद हो गया। नागरिक निकाय ने लोक स्वास्थ्य कानूनों के उल्लंघन के लिए ई-ज्ञापन जारी किया।

निगम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह देश का ऐसा पहला मामला है। अहमदाबाद को हाल ही में राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में साफ-सफाई के मामले में शीर्ष शहर के रूप में चुना गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493