भारत में मीडिया में ब्राह्मणों और बनियों का ही वर्चस्व है: अरुंधति रॉय

arundhati-royअंग्रेजी की सुप्रसिद्ध लेखिका अरुंधति रॉय ने भारतीय मीडिया पर अपना बयान देकर एक नए विषय को जन्म दे दिया है। उन्होंने भारतीय मीडिया को ब्राह्मणों और बनियों का मीडिया कहा है।

10वें गोरखपुर फिल्म फेस्टिवल के दौरान अरुंधति ने कहा कि अंबानी, वेदांता, जिंदल और टाटा जैसी कंपनियां आज देश चला रही हैं। पेट्रोलियम, गैस, कोयला, टूरिज्म और सूचना की फील्ड उनके कब्जे में हैं। वह ही उन्हें नियंत्रित करते हैं।

उन्होंने जातिवाद को पूंजीवाद जितना ही खतरनाक बताते हुए कहा कि पूंजीवाद के साथ ही जाति व्यवस्था का भी इस देश में गहरा गठजोड़ है, इसने हमारे समाज को बांट रखा है। 90 प्रतिशत कॉरपोरेट बनियों के नियंत्रण में हैं और मीडिया में ब्राह्मणों और बनियों का ही वर्चस्व है।

उन्होंने कहा कि समाज से लेकर राजनीति तक हर कहीं ऐसे ही जाति समूह दिखाई देते हैं। समाज को विभाजित करने वाली इस ताकत के खिलाफ भी प्रतिरोध की लड़ाई लड़नी होगी।

समाचार4मीडिया से 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493