भारत में रक्षाबंधन पर रिलीज होगी ‘पेटेज ड्रेगन’

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। डिजनी की रोमांचक फिल्म ‘पेटेज ड्रेगन’ भारत में जिस दिन रिलीज की जानी थी, उससे एक दिन पहले ही रिलीज हो जाएगी। अब यह 18 अगस्त को यानी रक्षाबंधन के दिन रिलीज की जाएगी।

एक बयान में सोमवार को कहा गया कि पहले फिल्म की रिलीज की तारीख 19 अगस्त तय की गई थी।

रक्षाबंधन के मौके पर अवकाश का फायदा उठाने के लिए फिल्म रिलीज की तारीख में बदलाव किया गया है।

‘पेटेज ड्रेगन’ एक अनाथ लड़के पेटे और उसके सबसे अच्छे दोस्त इलियट की कहानी पर आधारित है, जो कि एक दैत्य है।

फिल्म का निर्देशन डेविड लॉरी ने किया है और इसका लेखन लॉरी और टोबी हलब्रूक्स ने किया है। फिल्म के निर्माता जिम व्हिटेकर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493