क्रांतिकारियों के सपनों का भारत बनाना हमारा कत्र्तव्य : अखिलेश

लखनऊ, 9 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देश की स्वाधीनता के लिए शहीद हुए क्रांतिकारियों को सिर्फ याद करना काफी नहीं है, उनके सपनों के भारत का निर्माण करना हमारा कर्तव्य है।

अखिलेश ने काकोरी कांड की 91वीं वर्षगांठ पर यह बात कही। इस मौके पर उन्होंने क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार काकोरी कांड की यादें बरकार रखने के लिए कृतसंकल्प है।

उन्होंने कहा, “काकोरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार पांच करोड़ रुपये की परियोजना शुरू करेगी। परियोजना के जरिए वर्तमान और आने वाली पीढ़ी को क्रांतिकारियों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493