Monday , 29 April 2024

Home » मनोरंजन » भारत में ‘शेप ऑफ यू’ गाने को 50 करोड़ बार देखा गया

भारत में ‘शेप ऑफ यू’ गाने को 50 करोड़ बार देखा गया

मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायक एड शीरन के हिट गाने ‘शेप ऑफ यू’ को भारत में वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर 50 करोड़ बार देखा जा चुका है।

बयान के मुताबिक, सावन, गाना, हंगामा और विंक जासे ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म इस गाने की लोकप्रियता से हैरान हैं और उन्होंने लोगों में कभी किसी गाने की इतनी मांग नहीं देखी।

सोनी म्यूजिक इंडिया के इंटरनेशनल म्यूजिक के प्रमुख अर्जुन शंकालिया ने कहा, “भारत में लोगों में एक पैटर्न देखने को मिल रहा है, वे हिंदी एवं क्षेत्रीय गानों से अंग्रेजी गानों को सुनना पसंद कर रहे हैं। एड शीरन जैसे कलाकारों ने तो भौगोलिक सीमाओं को तोड़कर दूरदराज के क्षेत्रों में प्रवेश कर लिया है क्योंकि इंदौर, भिलाई, पटियाला और कोच्चि में भी इन्हें सुना जा रहा है। इन इलाकों में एड को बेहद पसंद किया जा रहा है।”

भारत में ‘शेप ऑफ यू’ गाने को 50 करोड़ बार देखा गया Reviewed by on . मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायक एड शीरन के हिट गाने 'शेप ऑफ यू' को भारत में वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर 50 करोड़ बार देखा जा चुका है।बयान के मुताबिक, सावन मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायक एड शीरन के हिट गाने 'शेप ऑफ यू' को भारत में वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर 50 करोड़ बार देखा जा चुका है।बयान के मुताबिक, सावन Rating:
scroll to top