भारत में श्रेष्ठ प्रतिभाओं की भरमार : रेमो डिसूजा

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। प्रख्यात नृत्य निर्देशक रेमो डिसूजा ने कहा है कि भारत में बड़ी संख्या में छिपी हुई प्रतिभाएं हैं और उनमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चुनौती देने की क्षमता है।

‘फ्लाइंग जट’ फिल्म के निर्देशक रेमो डांस के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘डांस प्लस’ के तीसरे संस्करण के साथ टीवी पर सुपर जज की भूमिका में वापस आए हैं।

रेमो ने एक बयान में कहा, “लगातार दो वर्षो की सफलता के बाद हम वापस आए हैं और अगले डांस कार्यक्रम की सफलता को देख रहे हैं। जो कोई भी यह विश्वास करता है कि उसकी डांस करने की अनोखी शैली है और पूरे देश को अपने डांस से प्रभावित कर सकता है तो वह अगला डांस का आइकन (प्रतिरूप) बन सकता है।”

उन्होंने कहा, “इस देश में हमारे पास बड़ी संख्या में नृत्य को विश्व मंच पर ले जाने के लिए छुपी हुई श्रेष्ठ प्रतिभा है। इस वर्ष हम उम्मीद कर रहे हैं कि यह प्रतिभा डांस को भारत में अगले स्तर पर ले जाएगी। इस संस्करण के विजेता के रूप में बड़े अचंभित कर देने वाले तोहफे का इंतजार है।”

रेमो शो में पुनित जे पाठक, शक्ति मोहन और धर्मेश येलंदे के साथ सुपर जज के रूप में लौटेंगे।

स्टार प्लस के इस शो के लिए दिल्ली शहर में चयन प्रक्रिया रविवार से शुरू होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493