दिल्ली में गर्मी व तेज धूप से राहत नहीं

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज धूप व गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही। रविवार को यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह आसमान साफ रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर आसमान साफ रहने का अनुमान है।

राजधानी में सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 35 प्रतिशत दर्ज की गई।

वहीं, एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक क्रमश: 42 डिग्री सेल्सियस और 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493