भारत में सलमान ने शुरू किया जिम : अरबाज

मुंबई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता-निर्माता का दावा है कि देश में फिटनेस और जिम का प्रचलन शुरू करने के पीछे सलमान खान का हाथ है।

अरबाज खान ने यहां व्यायामशाला की शुरुआत पर कहा, “सलमान खान ने देश में जिम संस्कृति शुरू की है। अगर आपने पहले कहीं व्यायामशाला देखी होगी तो वह ‘अखाड़ा’ कहलाता था। जिम की क्रांति सलमान ने लाई।”

उनके साथ उनकी पत्नी मलाइका अरोड़ा खान भी मौजूद थीं। वहीं अरबाज ने कहा, “लगभग हर उपनगर या हर लेन में जिम है। एक दिन लोगों को एहसास होगा कि इन सबके पीछे सलमान को योगदान है। अगर युवा व्यायाम करने के लिए प्रेरित हुए हैं तो वह इसकी वजह सिर्फ सलमान हैं।”

अरबाज से पूछा गया कि फिटनेस क्या है, इस पर अरबाज ने जवाब दिया, “फिट रहना, विशेष रूप से मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कभी-कभार जब में व्यायाम नहीं कर पाता तो मैं खुद को फिट रखने के लिए जिम जाता हूं।”

फिलहाल अरबाज खान अब अब्बास-मस्तान की ‘किस-किस को प्यार करूं’ में हास्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493