भारत में 2016 में 25 लाख वियरेबल डिवाइस बिके

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। भारत में साल 2016 में 25 लाख वियरेबल डिवाइसों की बिक्री हुई है। पूरे बाजार पर गोकी तथा श्याओमी का दबदबा कायम है। इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) की वर्ल्डवाइड क्वार्टरली वियरेबल डिवाइस ट्रैकर ने यह जानकारी दी है।

साल 2016 की चौथी तिमाही के दौरान 675,000 वियरेबल डिवाइसों की बिक्री हुई, जिसमें थर्ड पार्टी एप्स प्रदान करने वाले स्मार्ट वियरेबल डिवाइस तथा सामान्य वियरेबल उपकरण शामिल हैं।

साल 2016 की चौथी तिमाही में वियरेबल डिवाइसों की बिक्री में 19.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि सामान्य वियरेबल डिवाइसों की बिक्री में 23.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। सामान्य वियरेबल डिवाइस कुल वियरेबल डिवाइस का 86.4 फीसदी हैं।

आईडीसी इंडिया में वरिष्ठ शोध प्रबंधक नावकेंदर सिंह ने एक बयान में कहा, “कीमत की बात की जाए, तो कुल बिक्री का 73 फीसदी 50 डॉलर से कम कीमत के सेगमेंट है। इस सेगमेंट में श्याओमी तथा गोकी के फिटनेस ट्रैकर का दबदबा है, जबकि इंटेक्स के डिवाइसों की बिक्री कम हुई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493