भारत में 5 जून को प्रदर्शित होगी ‘द डफ’

मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड कलाकार मे व्हाइटमैन एवं रॉबी एमेल की बहुप्रतीक्षित हास्य फिल्म ‘द डफ’ पांच जून को भारतीय सिनेमाघरों में आ रही है।

भारत में युवा आबादी के बड़े हिस्से को देखते हुए फिल्म के निर्माताओं को उम्मीद है कि भारत में फिल्म अच्छा व्यवसाय करेगी।

अमेरिका में फिल्म ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और प्रदर्शन के पहले सप्ताह में एक करोड़ डॉलर और कुल 3.4 करोड़ डॉलर की कमाई की।

एरि सैंडल निर्देशित ‘द डफ’ की कहानी हाई स्कूल में पढ़ने वाली बियांका (व्हाइटमैन) के इर्द गिर्द घूमती है, जिसे पता चलता है कि साथी उसे बदसूरत मोटी दोस्त कहते हैं और इसके बाद वह खुद को पूरी तरह से बदलने के अभियान में जुट जाती है।

व्हाइटमैन ने एक बयान में कहा, “मुझे बताया गया कि भारतीय युवा अमेरिकी फिल्में काफी पसंद करते हैं। भारत में बड़ी आबादी अंग्रेजी बोलती है और पाश्चात्य संस्कृति से परिचित है। ‘द डफ’ के प्रदर्शन के लिए यह अच्छी जगह है।”

एरि सैंडल ने कहा कि हॉलीवुड फिल्मों के प्रदर्शन के लिए भारत तेजी से एक महत्वपूर्ण क्षेत्र के रूप में उभर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493