मोदीनॉमिक्स, दक्षिण कोरिया एकजुट हो सकते हैं : राष्ट्रपति पार्क

सियोल, 19 मई (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्येन हे ने मंगलवार को कहा कि मोदीनॉमिक्स और दक्षिण कोरिया की 3.0 आर्थिक योजना मिलकर वैश्विक अर्थव्यवस्था को ऊपर उठा सकते हैं।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर बताया कि भारत-दक्षिण कोरिया की कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की बैठक में पार्क ने भारत और कोरिया के बीच विनिर्माण, अर्थव्यवस्था और नए ऊर्जा उद्योगों में सशक्त सहयोग का भी प्रस्ताव दिया।

मोदी ने फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया दोनों में काफी समानताएं हैं और हिंदी फिल्में कोरिया में काफी लोकप्रिय हैं।

मोदी ने कहा, “मेरा हमेशा दक्षिण कोरिया के प्रति एक खास आकर्षण रहा है और मैं गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर यहां आया था।”

उन्होंने दक्षिण कोरिया के जहाज निर्माण कौशल की भी प्रशंसा की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के ट्वीट के मुताबिक, मोदी ने कहा, “दक्षिण कोरिया की जहाज निर्माण क्षमता और भारत का बंदगाह निर्माण संबंधी विकास, कोरिया का बुनियादी ढांचा और आवास में दक्षता एवं भारत की जरूरतें दोनों देशों की साझेदारी के लिए लाभप्रद हो सकती हैं।”

मोदी ने कहा, “भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में दक्षिण कोरिया का 14वां स्थाना है। इसलिए दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग की संभावना व्यापक हैं।”

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने एक साल पहले ही सत्ता संभाली हैं और हम तीव्र तथा समावेशी विकास के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।

मोदी ने समारोह में जोर देते हुए कहा, “भारत हमेशा ही संभावनाओं वाला देश रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493