भारत, मॉरीशस के बीच संसदीय सहयोग पर एमओयू

पोर्ट लुईस, 10 जून (आईएएनएस)। भारत और मॉरीशस ने शनिवार को दोनों देशों के संसदों के बीच सहयोग को संस्थागत बनाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

इस एमओयू पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और मॉरीशस के नेशनल असेंबली के अध्यक्ष संती बाई हनुमानजी ने हस्ताक्षर किए।

मॉरीशस के लिए एक भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाली महाजन ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध सांस्कृतिक, भाषाई, सामाजिक और आध्यात्मिक संबंधों पर आधारित हैं जो बाहरी विचारों से परे हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, “राजनीतिक और अन्य विचारों से ज्यादा, यह दोनों समाजों के बीच समानता है और उनके लोगों-से-लोगों का संपर्क मैत्री और साझेदारी के निरंतर विकास के लिए एक मंच प्रदान करता है।”

उन्होंने कहा कि संसदीय समर्थन और क्षमता निर्माण के लिए संयुक्त रूपरेखा पर समझौता ज्ञापन एक दूरदर्शी कदम है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संसद ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संसदीय संबंधों के सतत विकास को काफी महत्व दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493