भारत रत्न के हकदार हैं अमिताभ : ममता

कोलकाता, 26 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि अभिनेता अमिताभ बच्चन एक महान शख्सियत हैं और उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए। अमिताभ को हाल ही में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

ममता बनर्जी ने अपने आधिकारिक फेसबुक और ट्विटर एकाउंट पर लिखा, “अमिताभ बच्चन के लिए पद्म विभूषण पर्याप्त नहीं है। वह दिग्गज अभिनेता हैं और भारत रत्न के हकदार हैं।”

केंद्र सरकार ने रविवार को 66वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रसिद्ध अभिनेता दिलीप कुमार के साथ अमिताभ बच्चन को भी पद्म विभूषण से सम्मानित करने का फैसला किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493