भारत-रूस संयुक्त सैन्य अभ्यास 20 नवंबर तक

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और रूस का संयुक्त सैन्य अभ्यास राजस्थान में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में चल रहा है। यह सैन्य अभ्यास 14 दिनों का है और सात नवंबर से शुरू होकर 20 नवम्बर को समाप्त होगा।

यहां जारी एक बयान के अनुसार, दोनों देशों की सेनाएं उच्चस्तरीय प्रदर्शन कर रही हैं और एक साथ अभ्यास करते हुए भाषाओं की बाधाओं से हटकर पूरे तालमेल के साथ अभ्यास में संलग्न हैं। पिछले एक सप्ताह में अभ्यास के दौरान सैन्य तालमेल और उत्कृष्ट पेशेवर तौर-तरीकों का प्रदर्शन किया गया है। इन्द्र-2015 का समापन ‘वेलीडेशन एक्सरसाइज’ के साथ अगले सप्ताह होगा।

बयान के अनुसार, इस वर्ष के संयुक्त अभ्यास में कुल 500 सैन्य कर्मी हिस्सा ले रहे हैं। इसका लक्ष्य संयुक्त राष्ट्र मैंडेट के तहत सैन्यकर्मियों को प्रशिक्षित करना है, ताकि मौजूदा और भावी आतंकी खतरों का मुकाबला किया जा सके। अभ्यास का लक्ष्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी सहयोग को मजबूत करना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493