भारत विदेश सचिव स्तर वार्ता की तिथि शीघ्र तय करे : पाकिस्तान

इस्लामाबाद, 18 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने गुरुवार को भारत से आग्रह किया कि वह यथा संभव जल्द से जल्द विदेश सचिव स्तरीय वार्ता की तिथि तय करे। पठानकोट हमले की जांच में हुई प्रगति से इस वार्ता को नहीं जोड़ने की नीति संबंधी भारत की ओर से आए बयान के बाद पाकिस्तान ने यह आग्रह किया है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मुहम्मद नफीस जकरिया ने यहां कहा कि इस मुद्दे पर दोनों देश एक दूसरे के संपर्क में हैं, लेकिन अभी तक वार्ता की कोई तिथि तय नहीं हुई है।

दो जनवरी को पठानकोट स्थित वायुसेना के अड्डे पर हुए आतंकी हमले की चल रही जांच को देखते हुए गत 14 जनवरी को दोनों देश सचिव स्तरीय वार्ता की नई तिथि तय करने पर सहमत हुए थे।

भारत ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। भारत का मानना है कि पठानकोट हवाई अड्डे पर हुए आतंकी हमले को इस संगठन ने अंजाम दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493