हनोई, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां वियतनाम की राष्ट्रीय सभा की अध्यक्ष नगुएन थी किम नगान से मुलकात की और बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और वियतनाम के बीच बड़े पैमाने पर संसदीय आदान-प्रदान के आह्वान किए।
सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं ने गत साल अंतर-संसदीय संघ सम्मेलन में भाग लेने के लिए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के वियतनाम दौरे को याद किए।
नगान ने कहा कि वह दिसंबर महीने में भारत का दौरा करेंगी।
भारत के साथ लंबे समय से ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह जब युवा थीं तो भारतीय फिल्में अकसर देखा करती थीं।
सूत्रों ने कहा, “दोनों नेताओं ने संबंध को समग्र सामरिक भागीदारी में पहले से बेहतर करने के निर्णय की प्रशंसा की।”
सवेरे मोदी ने वियतनाम के प्रधानमंत्री नगुएन जुआन फुक के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। वार्ता के बाद द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूती से बढ़ावा देते हुए और द्विपक्षीय संबंधों को समग्र सामरिक भागीदारी में बढ़ाते हुए दोनों पक्षों ने 12 समझौते किए।
फुक ने प्रधानमंत्री के सम्मान में एक भोज दिया जिसके बाद मोदी ने कुआन सू पगोडा का दौरा किया जिसे राजदूत पगोडा भी कहा जाता है।
जी-20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए चीन दौरे से पहले मोदी शुक्रवार को वियतनाम पहुंचे थे। जी-20 सम्मेलन 4-5 सितम्बर को होगा।
साल 2001 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दौरे के बाद 15 वर्षो में भारतीय प्रधानमंत्री का पहला वियतनाम दौरा है।
dharmpath.com dharmpath