भारत व इंडोनेशिया के बीच 3 समझौते

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारत दौरे पर आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद दोनों देशों ने सोमवार को तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, “समझौतों से दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी में इजाफा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राष्ट्रपति जोको विडोडो ने तीन विभिन्न क्षेत्रों में समझौते किए।”

युवा तथा खेल क्षेत्र में सहयोग को लेकर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ।

एक अन्य समझौता मानकीकरण के क्षेत्र में हुआ।

सतत मत्स्य प्रशाशासन को बढ़ावा देने और अवैध, अनियमित तथा बिना सूचना दिए मछली पकड़ने से निपटने के लिए एक स्वैच्छिक अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को लेकर एक संयुक्त विज्ञप्ति पर भी हस्ताक्षर किया गया।

इससे पहले दिन में विडोडो का यहां राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया।

उनकी पत्नी इरियाना जोको तथा विदेश, उद्योग, निवेश तथा स्वास्थ्य मंत्री भी उनके साथ आए हैं। उनके साथ एक उच्चस्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी है, जिसमें इंडोनेशिया के बिजनेस चैंबर, कादिन के प्रमुख भी हैं।

लगभग छह सालों के दौरान, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति का यह पहला भारत दौरा है। इससे पहले साल 2011 में तत्कालीन राष्ट्रपति सुसीलो बंबांग युधोयोनो भारत आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493