नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को भारत व जर्मनी के बीच स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग के लिए आशय के संयुक्त घोषणा-पत्र (जेडीआई) को मंजूरी दे दी।
इस संबंध में जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। जेडीआई पर एक जून को हस्ताक्षर किया गया था।
बयान के अनुसार, जेडीआई में स्नातकोत्तर शिक्षा, चिकित्सा कर्मियों के प्रशिक्षण, फार्मास्यूटिकल्स व फार्माको-इकोनॉमिक्स व स्वास्थ्य अर्थशास्त्र को शामिल किया गया है।
बयान में कहा गया है, “सहयोग को आगे विस्तार देने और जेडीआई के क्रियान्वयन की निगरानी के लिए एक कार्यसमूह स्थापित किया जाएगा।”
dharmpath.com dharmpath