जम्मू, 24 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर गुरुवार को भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच भारी गोलीबारी हुई।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के सुंदरबनी सेक्टर में छोटे हथियारों और मोर्टार के जरिए भारतीय चौकियों को निशाना बनाया जो 2003 के संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन है।
उन्होंने कहा, “पाकिस्तानी सेना ने सुबह 9.15 बजे गोलीबारी की। भारतीय सेना ने इसका दृढ़ता से जवाब दिया। गोलीबारी रुक रुक कर जारी है।”
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि इस साल अब तक दोनों सेनाओं के बीच दो दर्जन से अधिक गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं।
dharmpath.com dharmpath