भारत व पाकिस्तान के बीच जंग नहीं दोस्ती की जरूरत : शीला

’27 साल उप्र बेहाल’ यात्रा के तहत इटावा पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि केंद्र सरकार सीमा की रक्षा के लिए जो कदम उठाएगी, कांग्रेस उसके साथ है। उन्होंने सरहद की रक्षा करने वाले जाबाजों के हौसले को सलाम किया।

रोड शो में शीला ने कहा के 27 सालों से प्रदेश में कांग्रेस सरकार नहीं है और इस दौरान प्रदेश के विकास के बजाय यहां भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग सपा-बसपा के शासन से तंग हो चुके हैं और अब प्रदेश की जनता का झुकाव कांग्रेस की तरफ है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस उप्र में सरकार बनाने जा रही है, जिसके बाद यहां भी दिल्ली जैसा विकास होगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी ने चुनाव के दौरान तमाम वायदे जनता से किए थे, लेकिन उनमें से एक भी पूरे नहीं किए।

शीला बारामूला में शहीद हुए बीएसएफ के जवान नितिन यादव के गांव नगला बरी भी पहुंचीं और शहीद के परिजनों से मिलकर उन्हें हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493