भारत व स्विटजरलैंड में बैंक खातों की जानकारी के आदान-प्रदान का करार

नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और स्विट्जरलैंड ने मंगलवार को सूचना के स्वत: आदान-प्रदान (एईओआई) के क्रियान्वयन संबंधी ‘संयुक्त घोषणा’ पर हस्ताक्षर किए। विदेशी खातों में जमा काले धन की बुराई को समाप्त करने के लिए यह पहल की गई है।

भारत की ओर से प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष सुशील चंद्रा और स्विट्जरलैंड की ओर से भारत में स्विस दूतावास के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन गिल्स रोड्यूट ने मंगलवार को यहां ‘संयुक्त घोषणा’ पर हस्ताक्षर किए।

इसके परिणामस्वरूप अब स्विट्जरलैंड में 2018 से खोले गए भारतीय नागरिकों के खातों की वित्तीय लेन-देन की सूचना सितंबर, 2019 और इसके बाद भारत को स्वत: ही मिलना संभव हो जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493