नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और सेशेल्स ने बुधवार को पांच दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया, जिसमें एक करों से संबंधित सूचनाओं का आदान-प्रदान और एक डोर्नियर समुद्री निगरानी विमान के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) है।
हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारत दौरे पर आए सेशेल्स के राष्ट्रपति जेम्स एलिक्स माइकल के बीच वार्ता के बाद पांचों दस्तावेजों का आदान-प्रदान हुआ।
इन दस्तावेजों में करों से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान, एक डोर्नियर विमान के लिए समझौता ज्ञापन, एक हवाई सेवा समझौता, ब्लू इकोनॉमी पर सहयोग की रूपरेखा पर एक प्रोटोकॉल, कृषि शोध व शिक्षा तथा विदेश मंत्री को सेशेल्स द्वीप के नौवहन चार्ट की प्रस्तुति शामिल है।
dharmpath.com dharmpath