भारत से ज्यादा कठिन प्रतिद्वंद्वी है दक्षिण अफ्रीका : मुर्तजा

ढाका, 26 जून (आईएएनएस)। एशियाई क्रिकेट दिग्गज पाकिस्तान और फिर भारत से एकदिवसीय श्रृंखला जीत चुकी बांग्लादेश टीम के कप्तान मशरफे बिन मुर्तजा ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी श्रृंखला ज्यादा कठिन साबित होगी।

वेबसाइट बीडीन्यूज डॉट कॉम के अनुसार भारत एकदिवसीय विश्व रैकिंग में दूसरे जबकि विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही दक्षिण अफ्रीकी टीम चौथे पायदान पर है। दक्षिण अफ्रीका खिलाड़ियों के हालांकि भारतीय उपमहाद्वीप के विकेट और यहां के हालात का कम अनुभव बांग्लादेश के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही स्पिन गेंदबाजी पर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों की कमजोरी भी किसी से छिपी नहीं है।

मुर्तजा ने हालांकि इससे इतर कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत से ज्यादा संतुलित है।

मुर्तजा के अनुसार, “भारत बल्लेबाजी में मजबूत है लेकिन गेंदबाजी में नहीं। मैंने पहले ही कहा था कि अगर हमारे गेंदबाज उनके बल्लेबाजों को रोकने में कामयाब रहे तो हम श्रृंखला जीत सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालांकि अगर हमें जीत हासिल करना है तो हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।”

मुर्तजा ने साथ ही कहा कि दक्षिण अफ्रीका के पास भारतीय टीम के मुकाबले ज्यादा बेहतर गेंदबाजी आक्रमण उपलब्ध है।

तेज गेंदबाज डेल स्टेन दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ बांग्लादेश दौरे पर नहीं आ रहे हैं। इसके बावजूद मुर्तजा का मानना है कि अफ्रीकी तेज गेंदबाज और स्पिनर इमरान ताहिर बांग्लादेश के लिए कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।

दक्षिण अफ्रीका का बांग्लादेश दौरा अगले महीने से शुरू होना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493