भारत से प्यार करता हूं : डीजे अर्मिन

मुंबई, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। यहां प्रस्तुति के दौरान भारतीय ध्वज फहराने वाले ग्रेमी-नामित डीजे और निर्माता अर्मिन वान बरेन ने अपने प्रशसंकों की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें भारत से प्यार है।

अर्मिन ने शनिवार को मल्टी-जेनर इनडोर कॉन्सर्ट कोमियो ईवीसी मुंबई 2017 के उद्घाटन के दिन ‘बी इन द मोमेंट’ के साथ शुरुआत की।

उन्होंने ‘सन्नी डेज’ और ‘आई नीड यू’ जैसे गीतों पर भी प्रस्तुति दी।

भारतीय प्रशंसकों के लिए प्रस्तुति को लेकर उत्साहित अर्मिन ने कहा, “जब मैं फेसबुक और इंस्टाग्राम देखता हूं, जितनी भी सोशल मीडिया पोस्ट होती है, हमेशा देखता हूं कि दुनियाभर से सर्वाधिक प्रशंसक यहीं से हैं।”

प्रस्तुति के दौरान उन्होंने भारतीय तिरंगा भी फहराया और खुद उसमें लिपट गए।

कार्यक्रम रविवार को समाप्त हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493