स्मिता सिंह ने जन्मदिन पर भय पर जीत हासिल की

मुंबई, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री स्मिता सिंह ने शनिवार को अपने जन्मदिन पर भय से दो-दो हाथ किया और उस पर जीत हासिल की।

स्मिता ने कहा, “मैं ऑकलैण्ड में जन्मदिन मना रही हूं। लोग बहुत प्यारे हैं और भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों के शौकीन हैं। यहां मेरा अद्भुत स्वागत हुआ।”

जन्मदिन के बारे में उन्होंने बताया कि उनके दोस्तों ने रात में उन्हें चौंकाया। इसके बाद उन्होंने ऊंचाई पर लगने वाले भय पर विजय प्राप्त किया।

‘हिटलर दीदी’ और ‘थपकी प्यार की’ जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री ने कहा, “मैंने स्काई डाइविंग का मजा लिया। मैं बता नहीं सकती कि मुझे कितना मजा आया। यह मेरे जीवन का अद्भुत अनुभव था। मैं खुश हूं कि मैंने जन्मदिन पर अपने भय पर जीत हासिल की।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493