भारत 2 पाकिस्तानी नागरिकों को चिकित्सा वीजा जारी करेगा

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत दो पाकिस्तानी नागरिकों एक तीन वर्षीय बच्ची और एक अन्य व्यक्ति को चिकित्सा वीजा जारी करेगा। दोनों को शीघ्र इलाज की जरूरत है। यह जानकारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दी। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर किए गए अपने वादे को पूरा किया है।

सुषमा ने लाहौर के रहने वाले उजैर हुमायूं के अनुरोध के जवाब में ट्वीट किया, “हम आपकी तीन वर्षीय बेटी की भारत में ओपन हार्ट सर्जरी के लिए वीजा जारी कर रहे हैं। हम उसके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी करते हैं।”

एक अन्य महिला नूरमा हबीब के ट्वीट के जवाब में सुषमा ने ट्वीट किया, “हां, नूरमा..हम भारत में आपके पिता के लीवर प्रत्यारोपण के लिए वीजा जारी करने की अनुमति दे रहे हैं। हम उनकी सफल सर्जरी और लंबी आयु की कमाना करते हैं।”

पिछले महीने भी भारत ने एक पाकिस्तानी बच्चे के ओपन हार्ट सर्जरी के लिए चिकित्सा वीजा जारी किया था।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विदेश मंत्रालय ने घोषणा की थी कि भारत प्रामाणिक दस्तावेज के साथ आवेदन करने वाले सभी पाकिस्तानी नागरिकों को चिकित्सा वीजा देगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493