भारत 2017 में दिन-रात के टेस्ट में आस्ट्रेलिया की मेजबानी का इच्छुक

एडिलेड, 12 मई (आईएएनएस)। भारत ने 2017 में दिन-रात के टेस्ट के लिए आस्ट्रेलिया की मेजबानी की इच्छा जाहिर की है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के प्रमुख जेम्स सडरलैंड ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

सदरलैंड ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारियों ने अगले साल दोनों टीमों के बीच भारत में होने वाली सीरीज को लेकर हामी भर दी है।

भारत वैसे इस साल न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला दिन-रात का टेस्ट मैच खेलेगा।

बिग स्पोर्ट्स ब्रेकफास्ट रेडियो ने सदरलैंड के हवाले से लिखा है, “मेरे समझ से भारत से सकारात्मक संकेत आ रहे हैं। दोनों टीमों के बीच अगले साल दिन-रात का टेस्ट हो सकता है।”

आस्ट्रेलियाई टीम अगले साल फरवरी-मार्च में भारत दौरे पर होगी और इसी समय दिन-रात का टेस्ट खेला जा सकता है। यह आस्ट्रेलियाई टीम का स्टीवन स्मिथ की कप्तानी में विदेश में पहला दिन-रात का टेस्ट होगा।

आस्ट्रेलिया और भारत की टीमों के बीच चार टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इससे पहले मिकी अर्थर की देखरेख में आस्ट्रेलिया ने जब अंतिम बार भारत दौरा किया था, तब उसे 0-4 से करारी हार मिली थी।

इसके बाद ही अर्थर को हटाकर डारेन लेहमैन को कोच बनाया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493