यमन : आत्मघाती हमले में 16 सैनिकों की मौत

सना, 12 मई (आईएएनएस)। यमन के हदरामोत प्रांत में गुरुवार को एक सैन्य ठिकाने पर हुए आत्मघाती कार बम हमले में सेना के 16 जवानों की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि हमले को अल कायदा के संदिग्ध आतंकवादियों ने अंजाम दिया।

सेना के एक अधिकारी ने कहा, “आत्मघाती हमलावरों ने मुकल्ला के पूर्वी हिस्से में खलाफ क्षेत्र स्थित सैन्य अड्डे को निशाना बनाया, जिसके संचालन की जिम्मेदारी यमन के नवनियुक्त सैन्य जवानों और संयुक्त अरब अमीरात के सैनिकों को सौंपी गई थी।”

मरने वालों में अधिकांश बम निरोधक दस्ते के सदस्य शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493