भारत 2032 ओलम्पिक खेलों के लिए मेजबानी पेश करेगा

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस) भारतीय ओलम्पिक महासंघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने गुरुवार को कहा कि भारत अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के सामने 2032 ओलम्पिक खेलों की मेजबानी की सिफारिश करेगा।

बत्रा ने यहां राजधानी दिल्ली में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक की उपस्थिति में इसकी घोषणा की।

नरिंदर ने कहा, “भारत ने युवा ओलम्पिक खेलों के अलावा, 2030 एशियाई खेलों और 2032 ओलम्पिक खेलों के भी अपनी मेजबानी पेश करने का फैसला लिया है। मैं यह घोषणा करना चाहता हूं कि हम 2032 ओलम्पिक खेलों के लिए आईओसी के सामने मेजबानी पेश करेगा।”

इस संबंध में बाक ने कहा, “भारत के पास इस संबंध में काफी क्षमता है। यह सिर्फ खेल में ही नहीं, बल्कि इसके एथलीट भी शानदार है। इसके अलावा, भारत आर्थिक रूप से भी मजबूत दिखा रहा है। आशा है कि एक दिन भारत ओलम्पिक खेलों की मेजबानी करेगा।”

बाक ने यह भी कहा कि ओलम्पिक आंदोलन में आईओसी पूरी तरह भारत के साथ है और वह हर उस देश को सक्षम बनाने में मदद करेगा, जो बहु-खेल आयोजनों की मेजबानी की चाह रखते हैं। बाक के मुताबिक भारत के पास क्षमता और संसाधन दोनों हैं, ऐसे में वह आने वाले समय में वैश्विक खेल मेजबान के तौर पर सामने आएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493