नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली में बुधवार सुबह की भारी बारिश के कारण अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी के कई कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।
अधिकारियों ने बताया कि केरी शीशगंज गुरुद्वारा, जामा मस्जिद, गौरी शंकर मंदिर जाने वाले थे, लेकिन भारी बारिश के कारण इसे टाल दिया गया है।
वह इन स्थानों पर कब जाएंगे, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।
dharmpath.com dharmpath