mumbai-लगातार हो रही भारी बारिश ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. भारी बारिश की वजह से मुंबई के कई इलाकों में भीषण जाम लग गया है. सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आ रही हैं. कई इलाकों में पानी भर गया है. BMC ने भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए स्कूल-कॉलेज को बंद करने का आदेश जारी किया है. BMC की तरफ से नागरिकों के लिए ‘1916’ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. साथ ही मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया है.
dharmpath.com dharmpath